भिलाई से पिकनिक मनाने गए थे 14 लोग , चित्रकोट जलप्रपात में डूबकर युवक की मौत

चित्रकोट: बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल यहां पिकनिक मानाने आए युवक की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है​ कि मृतक जलप्रपात से 100 मीटर की दूरी नहा रहा ​था और गहराई ज्यादा होने से वह डूब गया। फिलहाल स्थानीय पुलिस व मछवारों की मदद से मृतक का शव बाहर निकाल लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई से 14 लोग पिकनिक मानाने चित्रकोट आए हुए थे। इस दौरान जलप्रपात से 100 मीटर दूरी पर नहा रहे एक युवक की मौत हो गई। मृतक भिलाई में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *