कक्षा 3 से 5 पांचवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने का आदेश

चंडीगढ़। हरियाणा मेंकक्षा 3 से 5 पांचवींतक के छात्रों के लिए स्कूल 24 फरवरी से फिर से खुलने जा रहे हैं. इन स्टूडेंट्स की कक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी. इसके पहले आठवीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स के लिए 27 जुलाई से स्कूल खुल चुके हैं. हरियाणा शिक्षा विभाग ने कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों के लिए 24 फरवरी से स्कूल खोलने की घोषणा की है. बता दें कि हरियाणा में कोरोना महामारी के बाद स्कूल-कॉलेज बंद थे, जिनको सरकार एक-एक करके खोल रही है.

अगर स्‍टूडेंट ऑनलाइन क्‍लास चाहेंगे तो यह क्‍लास भी उनके लिए जारी रखी जाएंगी.स्‍कूल फिर से खोलने के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी ऐहतियातों मसलन, स्‍टूडेंट्स के बीच फिजिकल डिस्‍टेंसिंग और तापमान की जांच करने का पालन किया जाएगा. बता दें कि हरियाणा में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के स्कूल एक फरवरी से खुल गये हैं. इसके पहले भी स्कूलऔर शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कोरोना गाइडलाइनस का पालने करने का आदेश दिया था. साथ ही छात्रों को किसी भी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से एक प्रमाण पत्र लाने के लिए कहा था, जिसमें कोविड-19 का कोई लक्षण ना हो.

पहले हरियाणा सरकार ने एक आदेश में कहा था कि एक फरवरी से स्कूल में आने वाले स्टूडेंट्स को अभिभावकों की लिखित मंजूरी के साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट भी जमा करानी होगी. हालांकि स्कूल खुलने के बावजूद आनलाइन कक्षाओं का विकल्प खुला रहेगा. जो तीसरी से पांचवी तक के बच्चों के लिए आज भी खुला रहेगा. स्कूल शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयक को इस संबंध में लिखित आदेश जारी किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *