रायपुर। सरकारी हेलीकॉप्टर पर एक कपल का फोटो शूट वायरल हो रहा है। इम मामले में सरकारी हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग का आरोप लगाया जा रहा है। कपल का हेलीकॉप्टर पर फोटो शूट पुलिस लाइन स्थित हेंगर में हुआ है। जानकारी के मुताबिक वायरल पिक में जो युवक नजर आ रहा है, वह बीजेपी नेता का कोई रिश्तेदार है। इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने CM की सुरक्षा में सेंध का लगाने का आरोप लगाया है।
सरकारी हेलीकॉप्टर पर कपल ने कराया फोटो शूट, कांग्रेस ने लगाया CM भूपेश की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप
