रायपुर : समाज कल्याण मंत्री श्रीमती भेंड़िया मानिकपुरी पनिका समाज के सम्मेलन में हुई शामिल: सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

रायपुर, 23 फरवरी 2021

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया बालोद जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा में मानिकपुरी पनिका समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुई। वहा उन्होंने 5 लाख रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर अपनी शुभकामनाए दी। मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उपस्थित जनों को उसका लाभ उठाने प्रेरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग तथा पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *