कांग्रेस के शहर अध्यक्ष का युवती के साथ अश्लील वीडियो कॉल फुटेज वायरल

रायपुर : लड़कियों से वीडियो कॉलिंग पर बात करने का शौक भारी पड़ गया। अश्लील हरकतों की वजह से कांग्रेस के एक नेता चर्चा में हैं। मामला कोंडागांव जिले का है। कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष जीतेंद्र दुबे एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में वो किसी लड़की से कॉल पर बातचीत करते दिख रहे हैं । यह वीडियो बेहद निजी है लड़की से बात करते हुए जितेंद्र कुछ अश्लील हरकतें भी कर रहे हैं। 3 दिन पहले वायरल हुआ ये वीडियो अब कोंडागांव जिले में सियासी तौर पर चर्चा में है।

सोमवार को इस मामले की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को लगी । मरकाम कोंडागांव से विधायक भी हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने जितेंद्र दुबे को इस मामले में तगड़ी फटकार लगाई। आखिरकार देर शाम जितेंद्र दुबे के इस्तीफे की खबर आ गई। बैठे-बिठाए कोंडागांव जिले में भारतीय जनता पार्टी को एक मुद्दा मिल चुका है।

पूर्व मंत्री उसेंडी ने की मांग, मामले की हो जांच
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष के वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेसी सत्ता के मद में मदमस्त है। बेटियों के स्वाभिमान की चिंता प्रदेश सरकार को नहीं है और न ही उनके कार्यकर्ताओं को है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिये साथ ही डिजिटल डाटा की पूरी जांच होनी चाहिये, ताकि सत्यता पर पर्दा ना डाला जा सके।

आखिर कैसे वायरल हुआ वीडियो
जितेंद्र दुबे की वीडियो कॉल पर बातचीत मोबाइल के स्क्रीन रिकॉर्डर से रिकॉर्ड की गई थी । माना जा रहा है कि इसे जितेंद्र दुबे ने ही रिकॉर्ड किया था। सूत्रों के मुताबिक किसी को जीतेंद्र का मोबाइल फोन मिला होगा और इसके बाद यह वीडियो वायरल कर दिया गया। वीडियो में दिख रही युवती कौन है, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *