9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर….

रायपुर। डीपीआई ने दाखिले की तारीख बढ़ा दी है। 9वीं और 11वीं में अब छात्रों को 28 फरवरी तक प्रवेश दिया जा सकेगा। इससे पहले दाखिले की अंतिम तारीख 15 फरवरी तक ही था। 15 फरवरी के बाद से स्कूलों में नामांकन बंद हो गया था। हालांकि इस बात की लगातार सूचना मिल रही थी कि स्कूलों में छुट्टी और कोरोना की वजह से कई जगहों पर स्कूलों में दाखिला नहीं हो पाया है। कई स्कूलों में सीटें काफी खाली रह गयी थी, जिसके बाद 15 फरवरी के दाखिले की तारीख को 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *