जांजगीर चाम्पा जिले के पामगढ़ में रिटायर्ड शिक्षक दिनदहाड़े हुआ लूट का शिकार, 50 हजार रुपए लूटकर दो लुटेरे हुए बाइक से फरार।
दरअसल नरियरा में रहने वाला रिटायर्ड शिक्षक रामफल निर्मलकर आज दोपहर पैसे निकालने के लिए स्टेट बैंक पामगढ़ आया हुआ था, बैंक से 50 हजार रुपए निकालने के बाद वह बाहर निकला और लघुशंका के लिए सड़क के किनारे जा रहा था, पहले से ही घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो युवकों में से एक ने दौड़कर उनका पैसे से भरा बैग छीन लिया और अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया, पामगढ़ पुलिस अब सीसी टीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी में जुटी है।news
निकोलस खलको, डीएसपी क्राइम
