ऑटो में किया महिला का किडनैप, फिर बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

ग़ाज़ियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विजयनगर से 30 वर्षीय एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला का अपहरण कर इस वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने पुलिस में इस बारे में शिकायत कर दी है. पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास के CCTV फुटेज की जाँच कर रही है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने ऑटो से उसे किडनैप कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. महिला गाजियाबाद की रहने वाली है और नोएडा के एक मॉल में नौकरी करती है. वह रात के वक़्त नोएडा से गाजियाबाद के लिए ऑटो से निकली थी, इसके बाद ऑटो में सवार तीन लोगों ने उसे बंधक बना लिया और उसे मसूरी थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया.

इसके बाद आरोपी पीड़िता को पिलखुआ क्षेत्र में ऑटो से उतारकर भाग निकले. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत के आधार पर पिलखुआ पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पुलिस ने महिला को मेडिकल जाँच के लिए भेज दिया गया है. हापुड़ पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों आरोपी को अरेस्ट कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *