रायपुर. राजधानी स्थित शहीद वीर नारायण सिंग स्टेडियम में पांच मार्च से शुरू होने वाले रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। स्टेडियम की सुरक्षा मेन्युअल के साथ हाईटेक तरीके से की जाएगी। मैच के दौरान किसी तरह से हुड़दंग न हो, इस बात का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हुड़दंगियों के साथ अपराधियों पर निगरानी रखने स्टेडियम से चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच में राजधानी के साथ बड़ी संख्या में दूसरे शहरों के क्रिकेट प्रेमी आएंगे। मैच देखने वालों में अपराधी वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसे में पहले से फरार अपराधियों के मैच देखने आने पर उनकी धर-पकड़ करने डेटा पुलिस अफसरों ने एक दूसरे के साथ शेयर किया है। डेटा के आधार पर सीसीटीवी में अपराधी वर्ग का क्रिकेट प्रेमी देखे जाने के बाद उसको तत्काल पकड़कर संबंधित जिले की पुलिस को सूचना दी जाएगी।
पार्किंग की निगरानी तीसरी आंख से घंटों चलने वाले बड़े आयोजनों में वाहन चोरी की घटनाएं घटित होती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के बाहर बने वाहन पार्किंग स्थल की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी। पार्किंग से वाहन चोरी की घटना होने पर वाहन चोर को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जाएगी। बगैर मास्क प्रवेश नहीं कोरोना की स्थिति को देखते हुए मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। बगैर मास्क के कोई भी दर्शक स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता। इसके साथ ही स्टेडियम की अलग-अलग दर्शक दीर्घा में सेनेटाइजर रखा जाएगा। साथ ही स्टेडियम में तंबाकू युक्त किसी तरह के पदार्थ के ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था स्टेडियम की सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। अपराधी वर्ग को चिन्हित कर उनकी धर पकड़ की जाएगी। स्टेडियम के अंदर व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
