डोंगरगढ़ में लोक मड़ई और कृषि मेले का CM भूपेश बघेल आज करेंगे शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज डोंगरगढ़ में लोक मड़ई और कृषि मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही आज सीएम राजधानी रायपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही सीएम आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डोंगरगढ़ के लाल बहादुर नगर में आज से लोक मड़ई कार्यक्रम का आगाज करेंगे। लोक मड़ई और कृषि मेले का आयोजन दो दिनों तक होगा। इस दौरान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी। कई मंत्री और विधायक करेंगे शिरकत।

इसके साथ ही CM भूपेश बघेल आज धमतरी के सिहावा भी जाएंगे। सिहावा में कर्णेश्वर मेला महोत्सव में होंगे शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *