50 साल से अधिक उम्र के 362 लोगों को लगा कोरोना का टीका
लोगों ने दिखाया उत्साह, बचे लोगों कोअगले दिन लगाई जाएगी वैक्सीन
दुर्ग, 01 मार्च 2021। कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब आम लोगों को आज से टीका लगना शुरू हो गया। सोमवार से जिले के 2 शासकीय व 5 निजी अस्पताल सहित कुल 7 केंद्रों पर 60 साल से कम उम्र के 20 बुजुर्गों व 60 साल से अधिक उम्र के 342 सहित गंभीर व पुरानी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का टीकाकरण शुरू किया गया है। इस अभियान में आज आयुवेर्दिक अस्पताल में 13, जिला अस्पताल में 113, पीएचसी कोहका में 94, स्पर्श हॉस्पिटल में 70, सनसाइन हॉस्पिटल में 6, मित्तल हॉस्पिटल में 60, एसआरएस चिखली में 6 सहित 362 वृद्वाजनों को टीकाकरण लगाया गया। आज प्रथम दिन लगभग 450 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। आज तीसरे चरण पहले से 50 साल से अधिक उम्र के 362 लोगों लगने के साथ कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है। इसके लिए स्वास्थ विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे राजेंद्र शर्मा ने पहला टिका लगाने वाले शहर के हितग्राही बने। शेष लोगों को अगले दिन यानि मंगलवार को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। टीका लगने से पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा कोरोना टीकाकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी बताई गई। उसके बाद टीका लगाया गया। टीका लगवाने के बाद 30 मिनट तक आब्जर्वेशन में भी हितग्राहियों को रखा गया। वहीं टीका के किसी भी प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव लगने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की सलाह भी सभी को दी जा ही है। रहे। टीका लगने के बाद भी हितग्राहियों को कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करने के प्रति सजग रहने की अपील भी की। मास्क के साथ सेनेटाइजर का उपयोग व भीड़ से दूरी बनाए रखना टीका के बाद भी जरुरी होगा। पहले डोज के बाद दूसरा डोज 28 दिन बाद लगवाने के बारे में भी जानकारियां दी गई।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुदामा चंद्राकर ने बताया ‘’60 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन 1 मार्च से किया जाना था। टीकाकरण के दौरान उन्हें कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए 7 अलग-अलग टीकाकरण सेंटर बनाए गए थे। जिला अस्पताल व कोहका सेंटर पर 100-100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। बांकी 5 स्थानों में 50-50 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। तय समय के अनुसार सोमवार सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरू हो गया था, जो कि शाम पांच बजे तक चला। सरकारी अस्पतालों में टीका मुफ्त होगा, जबकि निजी अस्पतालों में 250 रुपये में वैक्सीन लगेंगे. इसमें 150 रुपये टीके के लिए और 100 रुपये सर्विस चार्ज होगा।
आज हेल्थ वर्कर को प्रथम डोज 335, दूसरा डोज 791 लोगों को और 441 फ्रंट लाइन वर्करों को प्रथम डोज व 362 वृद्वजनों सहित 1929 हितग्राहियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। वहीं 16 जनवरी से 1 मार्च तक 34150 हितग्राहियों को टीका लगाया जा चुका है जोकि जिले के कुल लक्ष्य 83.39 प्रतिशत हो चुका है।
9 बजे से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
Co-WIN की वेबसाइट cowin.gov.in पर सोमवार सुबह 9 बजे से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोई पात्र व्यक्ति अगर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाता है तो वह वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर सीधे रजिस्ट्रेशन करा सकता है। स्लॉट खाली होने पर उसे तुरंत वैक्सीन लगा भी दी जाएगी। वैक्सीन सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक लगाई जाएंगी।
