किराए के हेलीकॉप्टर, बिजली बिल हाफ माफ करने को लेकर सदन में हंगामे के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 7वां दिन है। बजट के आय व्यय पर सामान्य चर्चा शुरू होगी। साथ ही, सदन में आज कई मुद्दों की गूंज रहेगी। विधानसभा में आज किराए के हेलीकॉप्टर, बिजली बिल हाफ और माफ, वन मंडल कटघोरा अंतर्गत जागा वन परिक्षेत्र में कैंपा मद से डैम निर्माण के मामले उठाए जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल प्रश्नकाल में ये मामला उठाएंगे। प्रश्नकाल में ज्यादातर सवाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के विभाग से संबंधित पूछे जाएंगे।

ध्यानाकर्षण में भी कई मामले उठाए जाएंगे। आदिवासी बहुल क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं होने से ऑनलाइन शिक्षा में असुविधा होने का मुद्दा ध्यानाकर्षण में उठेगा। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में CGMSC की ओर से अमानक दवा सप्लाई किए जाने का और राजनांदगांव जिले के छुईखदान अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्ताहीन रेडी टू ईट खाद्य सामग्री का वितरण के मामले भी ध्यानाकर्षण में उठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *