पंचायत सशक्तिकरण में बेहतर क्रियान्वयन के लिए कांकेर को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर : पंचायतीराज के तहत् योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं पूरे राज्य में अच्छा परफॉमेन्स के लिए केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय द्वारा ‘‘कांकेर जिले’’ को दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
जिला पंचायत के सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि पंचायती राज अधिनियम में शामिल ग्राम विकास के 29 विषयों पर कांकेर जिला द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के कारण केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्रालय ने दीनदयाल उपाध्याय सशक्तिकरण का राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु कांकेर जिला का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री केएल चौहान के मार्गदर्शन तथा जिले के सभी 427 ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं पूरी टीम के सार्थक प्रयास से यह सम्भव हुआ है। दीनदयाल उपाध्याय सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सीईओ जिला पंचायत ने सभी पंचायत के प्रतिनिधियों को बधाई दिया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री केएल चौहान और जिला पंचायत के सीईओ के मार्गदर्शन में कांकेर जिले में सफलता पूर्वक ग्राम सभा का आयोजन कर हितग्राहियों का चयन, स्वच्छता, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, बिहान की महिलाओं को आर्थिक रूप में शसक्त बनाने एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है, इसके अलावा पंचायत के अन्य पहलुओं पर भी निरन्तर बेहतरीन कार्य करने के प्रयास किये जा रहे हैं। स्वच्छता के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर एक माह पूर्व जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *