रायपुर : गृह तथा लोक निर्माण मंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू 23 सितम्बर सोमवार को बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वे सबेरे 9.30 बजे रायपुर से कार से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और बैठक लेने से पहले 11.30 बजे बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम हथनी में गौठान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में 12.30 बजे जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.) की बैठक, 2.30 बजे नगरीय निकायों की बैठक और 3.30 बजे सभी जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। श्री साहू शाम 6 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे रायपुर पहुचेंगे।
गृह मंत्री श्री साहू 23 सितम्बर सोमवार को बिलासपुर में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे
