अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने जुलाई 2026 में अपने मंगल मिशन पर रोवर की मदद से कुछ नामों को भेजने का निर्णय लिया है. इस सूची में मेरठ की बेटी और राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता आठ वर्षीय ईहा दीक्षित का नाम भी शामिल हैमेऱठ की इस नन्हीं परी की तारीफ देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई मंत्री और बॉलीवुड की हस्तियां कर चुकी हैं. 12,000 से अधिक पौधे लगाने का रिकॉर्ड बना चुकीं आठ वर्षीय ईहा दीक्षित का नाम वर्ष 2026 में नासा मंगल ग्रह पर एक चिप के जरिए भेजेगावर्ष 2017 में पांच वर्ष की उम्र में ईहा ने 1008 पौधे लगाए थे. इससे उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था. 2018 में 2500 पौधे लगाने पर उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था. इसी साल उसे राष्ट्रीय बालवीर पुरस्कार से नवाजा गया थाईहा का कहना है कि मात्र साढ़े चार वर्ष की आयु में उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर पौधे रोपने का अभियान शुरू किया था. पिछले 145 हफ्तों से लगातार वो पौधे रोपित कर रही हैं, इस तरह वो अब तक 12 हजार पौधे लगा चुकी है
आठ वर्ष की उम्र में ईहा ग्रीन पीस अवार्ड सहित 92 अवार्ड जीत चुकी है, और अब तक उसका नाम मंगल ग्रह पर भी गूंजेगा. वर्ष 2019 में ईहा को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया था. राष्ट्रपति ने तब ईहा को सम्मानित किया था, उन्हें सबसे कम उम्र का पर्यावरणविद् बताया गया था
