एक साल से बेटी संग दुष्कर्म कर रहा था बाप और फिर एक दिन…

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल से हाल ही में एक बड़ा मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार किया गया है। इस मामले में एक अधेड़ उम्र के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है। इस मामले में जो सबसे हैरान करने वाली बात है वह यह है कि करीब एक साल से आरोपी पिता अपनी किशोरी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बेटी से रेप के आरोप में उसे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार बीते 28 फरवरी को गोविंदपुरा इलाके में नाना-नानी के घर पर उसके साथ बलात्कार हुआ। बलात्कार के बाद पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया।

बताया जा रहा है पीड़िता कक्षा छठी में पढ़ने वाली छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि ‘उसके साथ लगभग एक साल पहले बलात्कार किया गया था। यह उस दौरान की बात है जब पीड़िता की मां काम के लिए बाहर गई थी। उस दौरान पीड़िता के साथ पिता ने पहली बार इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। उस दौरान बच्ची के छोटे भाई-बहन भी घर पर मौजूद थे। खबरों के अनुसार जब कुछ समय पहले नानी का निधन हो गया तो पीड़िता अपने नाना के घर चली गई। वहां भी आरोपी पिता पहुंच गया और बीते 28 फरवरी को उसने बेटी के साथ एक बार फिर से बलात्कार किया।

अंत में पीड़िता ने अपनी मां से सारी घटना के बारे में बताया और यह जानने के बाद मां अपनी बेटी के लिए पति से लड़ने लगी। यह देखकर आरोपी पिता ने उसकी मां की पिटाई कर दी। अंत में माँ बेटी पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज करवाकर आरोपी को गिरफ्तार करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *