क्या कह रहे हैं आज आपकी राशि के सितारें, यहाँ जानिए राशिफल

मेष – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अच्‍छा दिख रहा है। किसी के नए सम्‍बन्‍ध हैं तो शादी टूटने तक की नौबत आ सकती है।

वृषभ – जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत ध्‍यान देने की जरूरत है।  थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा।

मिथुन – आज समय बहुत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में कुछ अच्‍छा नहीं दिख रहा है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापार भी ठीक है। काली वस्‍तु का दान करें।

कर्क – आज घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपका पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। अच्‍छी स्थिति दिखाई दे रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम ठीक-ठाक है। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा चल रहा है।

सिंह – आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर रोक लग सकती है। गृहकलह के संकेत हैं। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में समस्‍या आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब थोड़ा मध्‍यम चल रहा है।

कन्‍या – आज आपके लिए अच्‍छा समय है। प्रेम में भी बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। आज भावनाओं में बहकर सब खराब कर बैठेंगे और स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, व्‍यापार सब मध्‍यम है। बहुत हिसाब से चलें।

तुला – रुका धन वापस मिलेगा। रुपए-पैसे के मामले में अच्‍छा समय है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापार भी आपका ठीक चलेगा।

वृश्चिक – नरम-गरम बना रहेगा। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। बड़ा नुकसान हो सकता है। चंचलता की वजह से नुकसान हो सकता है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चल रहा है।

धनु – आज आपका भाग्‍य साथ देगा। जीवन में तरक्‍की करेंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर – आज आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। कुटुम्‍बीजनों में कोई समस्‍या हो सकती है। धनहानि हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक ठाक, व्‍यापार भी ठीक चलेगा।

कुंभ – आज राजनीतिक लाभ के संकेत हैं लेकिन कुछ कठिनाइयों के साथ। कोर्ट कचहरी में भी कठिनाइयों के साथ विजय मिलेगी। आज स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलेगा। प्रेम की स्थिति भी ठीक चलेगी।

मीन – आज आपके लिए चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। सिरदर्द हो सकता है। आज स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *