सरकारी नौकरी: बैंक में 150 पदों पर निकली भर्ती.

देश के सबसे बड़े सहकारी बैंक, सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने विभिन्न राज्यों में ग्रेड बी (क्लैरिकल कैडर) जूनियर ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और गुजरात के विभिन्न शहरों में स्थित बैंक के केंद्र पर ग्रेड बी में जूनियर ऑफिसर – मार्केटिंग एण्ड ऑपरेशंस की कुल 150 वैकेंसी निकली है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट, saraswatbank.com पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से कॉमर्स या साइंस या मैनेजमेंट में न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. जो उम्मीदवार दिए हुए सब्जेक्ट में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होगा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है. आयु सीमा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 फरवरी 2021 के आधार पर 21 वर्ष से 27 वर्ष तक होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया सारस्वत बैंक में जूनियर ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के अनुसार किया जाएगा.परीक्षा के अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के अनुसार उम्मीदवारों अगले चरण इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा. पेपर पेटर्न पहले फेज में 160 मिनट का ऑनलाइन टेस्ट होगा, जिसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 200 अंक के लिए 190 प्रश्न पूछे जाएंगे. न्यूनतम 50 फीसदी अंक पाने वाले उम्मीदवारों को ही परीक्षा में सफल घोषित किया जाएगा. आवेदन शुल्क परीक्षा के लिए कुल आवेदन शुल्क 750 रुपये हैजिसे ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट्स, आदि) के माध्यम से जमा करना होगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *