महिला जनपद सदस्य से अभद्र व्यवहार करना CEO को पड़ा भारी

कोरिया। जिले के सोनहत जनपद के CEO राजेश सिंह सेंगर पर कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। जनपद के CEO राजेश सिंह सेंगर पर महिला जनपद सदस्य और उसके पति से अभद्र व्यवहार करने का आरोप था।

जनपद के शीर्ष अधिकारी द्वार महिला जनप्रतिनिधि और उसके पति के साथ अभद्रता करना अधिकारी को महंगा पड़ गया है, अभद्रता के आरोप के बाद भी पुलिस ने जनप्रतिनिधि की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया था जिसके कारण महिला जनपद सदस्य को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा था।

जानकारी के अनुसार सोनहत के दिनेश कुमार सिंह ने जातिगत गाली गलौच की शिकायत की थी, सुनवाई नहीं होने पर उसे कोर्ट की शरण में जाना पड़ा था। अब कोर्ट के आदेश के बाद एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत सीईओ समेत एक अन्य व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार सिंह की पत्नी क्षेत्र पंचायत क्रमांक 2 में जनपद सदस्य हैं, उनके साथ भी जबरन दबाव बनाने और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *