देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा, 24 घंटे में आए 18,327 नए केस

भारत में कोविड-19 COVID-19 के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,327 नए मामले सामने आए हैं और 108 लोगों की मौत हो गई है. इस हफ्ते देश के कई राज्‍यों में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव में तेजी आई है और देश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्‍या बढ़कर 1,80,304 हो गई है.

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालाय के शनिवार को सुबह 8 बजे के ताजा अपडेट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 18,327 नए मामले सामने आए हैं 14,234 को डिस्‍चार्ज किया गया है. ताजा अपडेट के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 1 करोड़, 11 लाख,92 हजार, 88 हो गई है. जबकि 1 करोड़, 8 लाख, 54 हजार, 128 लोगों को डिस्‍चार्ज किया जा चुका है. देश में अब तक मरने वालों की कुल संख्‍या 1 लाख 57 हजार, 656 हो गई है. पिछले 24 घंटे में ही 108 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *