लग्जरी गाड़ी खरीदने की शौक में जाना पड़ा जेल….भारतीय सेना का जवान बना तस्कर

पौड़ी गढ़वाल। शौक पूरा करने के फेर में लोग गलत कदम उठाने से भी नहीं चूकते. उत्तराखंड के कोटद्वार में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां सेना के एक जवान को मादक पदार्थ की तस्करी करते पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थल सेना के सातवीं गढ़वाल राइफल्स का जवान इन दिनों छुट्टियों में घर आया हुआ है. उसकी तैनाती फिलहाल असम में है. सेना के जवान को लग्जरी गाड़ी खरीदनी थी, इसके लिए पैसे कम पड़े तो आरोपी ने स्मैक की तस्करी शुरू कर दी. कोटद्वार के ग्रासटनगंज का रहने वाला सेना के जवान ने पुलिस की पूछताछ के दौरान लग्जरी गाड़ी खरीदने की चाहत के फेर में स्मैक की तस्करी में हाथ आजमाने की बात स्वीकार की. पुलिस ने आरोपी जवान के साथ दो अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी जवान बीती 2 फरवरी को छुट्टियों में अपने घर आया था. पूछताछ में आरोपी जवान ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से लग्जरी गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहा था. लेकिन इसके लिए पैसे कम पड़ रहे थे. इसी वजह से आरोपी जवान ने शॉर्टकट तरीके से पैसे जुटाने की योजना बनाई और स्मैक की तस्करी के काले धंधे में उतर गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *