मंच से भरी हुंकार- मेरा नाम मिथुन चक्रवर्ती है. मैं जो बोलता हूं वो करता हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं। वह यहां थोड़ी देर में बिग्रेड परेड ग्राउंड में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, दिलीप घोष और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। अपने संबोधन में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि हम गरीबों के लिए कुछ करना चाहते हैं. हम बंगाल में रहने वाले सभी को बंगाली मानते हैं. जो हमारा हक छीनने की कोशिश करेगा, हम खड़े हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि मेरा नाम मिथुन चक्रवर्ती है. मैं जो बोलता हूं वो करता हूं.  मैं गर्व से कहता हूं कि बंगाली हूं. उन्होंने कहा कि आज मेरा सपना पूरा हो रहा है।

पार्टी उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और सुवेंदु अधकारी भी यहां मौजूद रहे। बता दें कि देर रात बंगाल में भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने उनसे मुलाकात की थी।

इसके बाद से ही कहा जा था कि वह भाजपा में शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें 10 लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी। सभा स्थल और कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रोंन से भी निगरानी हो रही है। मैदान के आसपास 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। वहीं 3000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले कई टीएमसी नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *