जांजगीर-चांपा : जिले में महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पीथमपुर स्थित भगवान शंकर के प्रसिद्ध मंदिर कलेश्वर नाथ में आज सुबह से ही भक्त कलेश्वर नाथ के पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं, कोरोना संक्रमण के वजह से लम्बे समय से मन्दिर बन्द थे और भक़्त पूजा नहीं कर पा रहे थे, लेकिन कोरोना का संक्रमण कम होने की वजह से इस बार मन्दिर में भक्तों को पूजा करने कि अनुमति दी गई है, और मंदिर परिसर में समिति द्वारा कोरोना संक्रमण से सावधानी के लिए, भक्तों को मंदिर में प्रवेश से पहले सेनेटाइजर से हाँथ धुलवाया जा रहा है, साथ ही साथ सोसल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है, लम्बे समय बाद मन्दिर खुलने से इस बार मन्दिर में भक्तों का भीड़ उमड़ रहा है, और श्रद्धालु शिव मन्दिर में पूजा कर अपने अपने घर परिवार की मंगल कामनाएं की मांग कर रहे हैं, जिले के सभी शिवालयों में सुबह से ही जय भोलेनाथ और बम बम भोले का नारा गूंज रहा है ।
भगवान शंकर के प्रसिद्ध मंदिर कलेश्वर नाथ में सुबह से ही भक्तों ने की पूजा अर्चना
