भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की तरफ से रोहित शर्मा को आराम दिया गया है और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है।
07:00 PM: भारत की पारी की शुरुआत करने के लिए शिखर धवन और केएल राहुल क्रीज पर उतरे हैं। इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर आदिल राशिद फेंक रहे हैं।
भारत का प्लेइंग XI: केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल ।
इंग्लैंड का प्लेइंग XI: जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, , सैम कुर्रन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, क्रिस जोर्डन, आदिल राशिद।
