छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगा संक्रमण, आज 447 नए मरीजों की पुष्टि, 5 की मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 447 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 369 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 5 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3880 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

आज 447 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 16 हजार 311 संक्रमित हो गई है। वहीं ​अब तक 3 लाख 8 हजार 854 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3577 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *