स्वास्थ्य के लिए लाभदायक ये 5 हर्बल चाय, जानिए विधि

हर्बल चाय स्वादिष्ट होने के साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है. हर दिन एक कप हर्बल चाय आपके शरीर को स्फूर्ति देती है. ये एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल और विटामिन से भरपूर होती है. ये न केवल शरीर को लाभ पहुंचाती है बल्कि दिमाग को भी आराम देती है. आइए जानें आप किन हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं और इनके स्वास्थ्य लाभ क्या है? अदरक की चाय – अदरक की चाय सूजन से लड़ने में मदद करती है. ये इम्युनिटी बढ़ाती है. कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अदरक पेट के अल्सर को रोकने में मदद करता है. ये अपच और कब्ज से राहत देता है. गठिया से पीड़ित लोगों के लिए अदरक की चाय काफी फायदेमंद होती है. ये गठिया के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *