रेणु जोगी का मेदांता अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन, अमित जोगी ने फेसबुक पर दी जानकारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी की पत्नी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है। अमित जोगी ने ट्वीट कर बताया कि जीआई सर्जरी के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने लेप्रोस्कोपिक पद्धति  से आंत  से 6.5 सेमी का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल लिया है। सर्जरी लगभग 4 घंटे तक चला। रेणु जोगी अभी पोस्ट ऑपरेशन कक्ष में हैं, अमित जोगी ने सभी की शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद दिया है।

इससे पहले रेणु जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने बताया कि आज रूटीन चेकअप के बाद सभी जरूरी टेस्ट करा लिया गया है। सब कुछ सामान्य है।

कल प्रातः 6:30 बजे @jantacongressj अध्यक्ष और कोटा विधायक डॉक्टर श्रीमती रेनु जोगी जी का गुरुग्राम में @medanta के GI सर्जरी के अध्यक्ष डॉक्टर आदर्श चौधरी ऑपरेशन करेंगे। आप सभी से निवेदन हैं कि उनके स्वास्थ्य-लाभ के लिए प्रार्थना करें। @amitjogi https://t.co/xPleOe6IwX

बता दें कि  रेणु जोगी के ट्यूमर की जानकारी रायपुर में हुई एक जांच के दौरान सामने आई। उसके बाद डॉक्टरों ने मेदांता में ही सर्जरी कराने की सलाह दी थी। अमित जोगी बुधवार को ही उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *