वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर CM की फोटो, रमन सिंह ने कहा- वैक्सीनेशन की नहीं सिर्फ अपनी फोटो की चिंता’

रायपुर। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर सीएम भूपेश बघेल की फोटो को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि ‘मुख्यमंत्री को वैक्सीनेशन की नहीं सिर्फ अपनी फोटो की चिंता है, न समय से टेंडर निकाला, न ही बजट की व्यवस्था की, न ही टीकाकरण का इंतजाम, पोर्टल भी बिना तैयारी के शुरू, वैक्सीन का राजनीतिकरण ​हुआ। अब जनता त्रस्त है और सीएम मस्त हैं।

छपास रोग से पीड़ित मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel को वैक्सीनेशन की नहीं सिर्फ अपनी "फोटो" की चिंता है।

-न समय से टेंडर निकाला
-न ही बजट की व्यवस्था की
-न ही टीकाकरण का इंतजाम
-पोर्टल भी बिना तैयारी के शुरू
-वैक्सीन का राजनीतिकरण

वैक्सीनेशन जारी है, प्रदेश में 18+ वैक्सीनेशन में और तेजी आएगी। कोविशील्ड की 2 लाख डोज राजधानी पहुंची है। 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश में 1 लाख से कम वैक्सीन बची थी। लिहाजा 2 लाख और वैक्सीन मिलने से टीकाकरण अभियान में और तेजी आएगी।

बता दें राज्य में वैक्सीनेशन अभियान पर संकट मंडरा रहा था। नई खेप पहुंचने से राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर ये जानकारी है। गौरतलब है कि 18-44 साल की कैटेगरी में अब तक 6 लाख 91 हज़ार 345 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *