कोरोना की दूसरी लहर में छत्तीसगढ़ में पांच डॉक्टरों की मौत, देशभर में 646 की मौत, IMA जारी किया आंकड़ा

नई दिल्‍ली: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने देश के कई राज्यों में जमकर तबाही मचाई है। कोरोना ने समाज के हर वर्ग को प्रभावित किया है। वहीं, दूसरी लहर में लाखों लोगों की मौत हो गई। इसी बीच आईएमए ने कोरोना की दूसरी लहर में मारे गए डॉक्टरों की सूची जारी की है।

आईएमए की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार देशभर में 646 डॉक्टरों की मौत हो हुई है। इनमें सबसे ज्यादा राजधानी दिल्ली में 109 डॉक्टरों की मौत हुई है। वहीं, छत्तीसगढ़ के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां संक्रमण की दूसरी लहर में पांच डॉक्टरों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *