वैक्सीनेशन के लिए युवाओं को फिर करना होगा पंजीयन, CG टीका एप को बंद करने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव करेंगे चर्चा

रायपुर। वैक्सीनेशन के लिए प्रदेश के युवाओं को फिर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। केंद्र सरकार के ‘राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम’ के तहत अब सीजी टीका पोर्टल में पंजीयन नहीं होगा। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने समीक्षा बैठक बुलाई है।

बैठक में सीजी टीका एप को बंद करने पर चर्चा होगी। वहीं वैक्सीन पॉलिसी पर CM भूपेश से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में टीकाकरण को लेकर कार्ययोजना बनाई जाएगी।

इसके अलावा केंद्र की गाइडलाइन को लेकर भी चर्चा होगी। वहीं संभावना जताई जा रही है कि स्वास्थ्य मंत्री आज सीजी टीका एप को बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 21 जून से देश में फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा की है। इसे लेकर लेकर अब नई गाइडलाइन में सोमवार को जारी कर दिया गया। वहीं अब सीटी टीका एप में पंजीयन बंद होने के बाद 18 साल से ज्यादा उम्र के युवाओं कोविन एप पर पंजीयन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *