छत्तीसगढ़ में ​लगातार घट रहे कोरोना मरीज, आज 12 मरीजों ने तोड़ा दम..इतने नए मरीज आए सामने

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 573 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1152 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 12 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13354 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

आज 573 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 88 हजार 745 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 64 हजार 265 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 11,126 हो गई है।

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 20
दुर्ग- 27
राजनांदगांव- 23
बालोद- 07
बेमेतरा- 04
कवर्धा- 03
धमतरी- 26
बलौदाबाजार- 16
महासमुंद- 06
गरियाबंद- 11
बिलासपुर- 10
रायगढ़- 32
कोरबा- 14
जांजगीर- 23
मुंगेली- 08
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 04
सरगुजा- 20
कोरिया- 14
सूरजपुर- 21
बलरामपुर- 30
जशपुर- 44
बस्तर- 47
कोंडागांव- 15
दंतेवाड़ा- 27
सुकमा- 50
कांकेर- 11
नारायणपुर- 12
बीजापुर- 47
अन्य राज्य- 01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *