रायपुर मेडिकल कॉलेज में स्वशासी समिति की बैठक में शामिल होंगे मंत्री टीएस सिंहदेव, कोरोना समेत कई मुद्दों पर होगी बात

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज रायपुर मेडिकल कॉलेज में स्वशासी समिति की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक सुबह 10.30 बजे होगी। इस बैठक में मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना, वैक्सीनेशन समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा।

बता दें कि सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि राज्य कोरोना वैक्सीनेशन को तेज करने पर जोर दे रही है। मंत्री ने कहा कि दिखावे के लिए वैक्सीनेशन नहीं करना है।

वहीं नए वैरिएंट पर मंत्री ने कहा कि विदेशों में सावधानी बरती जा रही है। इजराइल और सिंगापुर में तेजी से वैक्सीनेशन हो रहा है। पौने तीन महीने बाद हम एक प्रतिशत से नीचे आया। हम भी वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *