छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से सिर्फ 1 मौत, 383 नए मामले, 676 मरीज हुए स्वस्थ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब थमने लगी है. अलग अलग जिलों मिल रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है. इसी बीच सोमवार को प्रदेश में 383 नए मरीजों की पहचान की गई है. दूसरी ओर 1 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई. राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 676 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे हैं.

आज 383 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 94 हजार 77 संक्रमित हो गई है. अब तक 9 लाख 74 हजार 725 मरीज स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अब तक 13 हजार 438 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है. नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 5 हजार 914 हो गई है. प्रदेश में आज कुल 33 हजार 547 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ.

देखें जिलेवार आंकड़े-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *