नई दिल्ली: PM Kisan scheme/PM kasan maandhan pension scheme: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) स्कीम में किसानों को अगस्त से अगली यानी नौवीं किस्त भेजी जाएगी. इस योजना के तहत 2,000 रुपये की तीन किस्त यानी 6000 रुपये सीधे किसानों के अकाउंट में जाता है. इसके अलावा, किसानों के लिए पेंशन की सुविधा पीएम किसान मानधन योजना (PM kasan maandhan pension scheme) भी है. खास बात यह है कि अगर आप पीएम किसान में अकाउंट होल्डर हैं, तो आपको किसी कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं होगी. आपका डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन पीएम किसान मानधन स्कीम में भी हो जाएगा. तो आइये जानते हैं इस स्कीम के फीचर और बेनिफिट्स.
क्या है पीएम किसान मानधन योजना
पीएम किसान मानधन स्कीम की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद पेंशन का प्रावधान है. इस स्कीम में 18 साल से 40 साल तक का कोई भी किसान निवेश कर सकता है. इसके तहत किसान को 5000 रुपये तक की मासिक पेंशन मिलती है.
