‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस’ के नाम से जाना जाएगा राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी, बदल गया नाम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राज्य शासन ने पुलिस अकादमी चंदखुरी का नामकरण ‘‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी‘‘ चंदखुरी किया गया है।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राज्य शासन ने पुलिस अकादमी चंदखुरी का नामकरण ‘‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी‘‘ चंदखुरी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2021 को अपने निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस अकादमी का नामकरण देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर करने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *