निलंबित IPS जीपी सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई, CBI जांच की मांग

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। निलंबित IPS जीपी सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। जस्टिस एनके व्यास की कोर्ट में ये सुनवाई पूरी होगी।

जीपी सिंह ने पूरे प्रकरण की CBI से जांच की मांग की है। याचिका में अंतरिम राहत की मांग भी शामिल है। बता दें निलंबित IPS अफसर जीपी सिंह पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है।

निलंबित एडीजी जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच तेज कर दी है। इस मामले में अभी तक उनके घर पर काम करने वाले अर्दली ड्राइवर और गनमैन समेत करीब 1 दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

कोतवाली पुलिस को एसीबी ईओडब्ल्यू से मिले आपत्तिजनक दस्तावेजों की जांच में कोतवाली थाने की 6 सदस्यीय टीम जीपी सिंह के घर पहुंची टीम के साथ में ACB/EOW के अधिकारी भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि ACB ईओडब्ल्यू से जब्त दस्तावेजो का मौका मुआयना करने कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची थी। करीब 1 घंटे तक पुलिस टीम ने जीपी सिंह के घर का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *