शिक्षक सम्मान समारोह के साथ कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे सीएम बघेल.. तय कार्यक्रम का शेड्यूल जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित CM हाउस से कई विभागों की वर्चुअल बैठक लेंगे। वे सुबह साढ़े 11 बजे  से दोपहर 12 बजे तक कलमा बैराज के प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि बांटेंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2020 में शामिल होंगे। इसके बाद अध्यक्ष-छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 3 बजे अध्यक्ष-जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

इसके बाद शाम करीब साढ़े 5 बजे ललित सुरजन की 75 वीं जयंती पर वेबसाइट का शुभारंभ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *