सिंधिया के ट्वीट पर सीएम भूपेश बघेल का चैलेंज, हम जनता की संपत्ति बेच नहीं रहे

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसको लेकर सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा तो अब मुख्यमंत्री भी अपने फैसले के बचाव में आगे आए हैं। बघेल ने सिंधिया को चुनौती देते हुए कहा है कि वे बीजेपी सरकार की तरह जनता की संपत्ति बेच नहीं रहे हैं।

हाइलाइट्स

  • सीएम भूपेश बघेल ने दिया सिंधिया के ट्वीट का जवाब
  • बघेल ने कहा, हम बीजेपी की तरह जनता की संपत्ति बेच नहीं रहे
  • चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण का मामला
  • चंदद्राकर परिवार में हुई है बघेल की बेटी की शादीइसके कुछ घंटे बाद ही बघेल ने भी ट्वीट कर सिंधिया के आरोपों को खारिज कर दिया। बघेल ने कहा कि अगर जनहित का सवाल होगा तो सरकार निजी मेडिकल कॉलेज भी ख़रीदेगी और नगरनार का संयंत्र भी। हम सार्वजनिक क्षेत्र के पक्षधर लोग हैं और रहेंगे। हम उनकी तरह जनता की संपत्ति बेच नहीं रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रिश्तेदारी और निहित स्वार्थ से इनकार करते हुए लिखा कि वे प्रदेश की जनता के प्रति उत्तरदायी हैं। उन्होंने हमेशा पारदर्शिता के साथ राजनीति की है और सरकार में भी हमेशा पारदर्शिता ही होगी। सौदा होगा तो सब कुछ साफ हो जाएगा।
    चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की छत्तीसगढ़ सरकार की योजना पर राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरा सिंधिया के ट्वीट के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें जवाब दिया है। बघेल ने सिंधिया को चुनौती देते हुए कटाक्ष किया है कि वे केंग्र की बीजेपी सरकार की तरह जनता की संपत्ति को बेच नहीं रहे हैं।

    सिंधिया ने मंगलवार को ट्वीट कर बघेल सरकार पर सरकारी कोष के दुरूपयोग का आरोप लगाया था। सिंधिया ने कहा था कि सीएम बघेल अपने दामाल का मेडिकल कॉलेज बचाने के लिए उसे सरकारी पैसे से खरीद रहे हैं।मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण के फैसले का बचाव करते हुए बघेल ने यह भी कहा है कि यह प्रदेश के एक मेडिकल कॉलेज और सैकड़ों छात्रों के भविष्य को बचाने का प्रयास है। इससे एक नया मेडिकल कॉलेज बनाने का समय बचेगा व हर साल प्रदेश को डेढ़ सौ डॉक्टर मिलेंगे।

  • दरअसल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार दुर्ग में स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार इसके लिए अलग से कानून लाने की योजना बना रही है। खास बात है कि यह मेडिकल कॉलेज जिस परिवार का है, उस परिवार में बघेल की बेटी की शादी हुई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसको लेकर सीएम बघेल पर निशाना साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *