रायपुर : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कलेक्टरों से वर्षा की स्थिति तथा प्रभावित फसलों की जानकारी मांगी

रायपुर, 15 सितम्बर 2021

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों से जिले में अब तक हुई वर्षा की स्थिति, बोई गयी खरीफ फसलों का राजस्व ग्राम बार रकबा, खण्ड एवं अनियमित वर्षा से फसलों की प्रभावित उत्पादकता की जानकारी मांगी गयी है। इस संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य ने जिला कलेक्टरों को पत्र प्रेषित कर निर्धारित प्रपत्र में 17 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से जानकारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन को प्रषित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *