बालोद जिले में गांधी विचार पदयात्रा में शामिल हुई मंत्री श्रीमती भेंड़िया

रायपुर : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम सम्बलपुर से डौण्डीलोहारा तक गांधी विचार पदयात्रा में शामिल हुई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर बालोद जिले में गंाधी विचार यात्रा का शुभारंभ हुआ। पदयात्रा में जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष श्री प्रेमचंद भंसाली सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। इस अवसर पर डौण्डीलोहारा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती भेंडिया ने गांधी जी के आदर्शों और उनके प्रेरक प्रसंगो के बारे में बताया।
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाई। राज्य सरकार द्वारा गांधी जी के सपनो को साकार करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने लोंगो को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सार्वभौम पीडीएस, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के महत्व से अवगत कराते हुए उसका लाभ उठाने प्रेरित किया।
इस अवसर पर मंत्री श्रीमती भेंडिया ने महिलाओं को सार्वभौम पीडीएस के तहत बनाए गए राशन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने ग्राम रेंघई के दोनो पैरों से दिव्यंाग युवक श्री जीवन राम को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान किया। ग्राम सम्बलपुर की श्रीमती गोदावरी बाई को राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *