चलती गाड़ी में लगी अचानक आग

सरायपाली : शहर के झिलमिला चौक स्थित मंजीत ढाबा के सामने शाम करीब 6 बजे पैैैैकिन से सराईपाली जाते समय चलती गाड़ी मे शॉट सर्किट होने से अचानक आग लग गयी। दुर्घटना में बड़ी मुश्किल से चालक व ड्राइवर ने अपनी जान बचा कर गाड़ी से बहार निकलने में सफ़ल हुए।

इस पुरे वाकये मे सरायपाली नगरपालिका की एक बहुत बड़ी खामी देखने को मिली, आग लग जाने के बाद उसे बुझाने, दमकल वाहन तकनीकी ख़राबी होने के कारण समय पर उपलब्ध नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि विगत 10 दिनों से गाड़ी में तकनीकी ख़राबी होने के कारण उसकी सर्विसिंग के लिए बहार भेजा गया है।

गौरतलब हैं कि पूरा बसना और सरायपाली शहर इस एक दमकल वाहन के भरोसे रहता है। लेकिन समय पर सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

हादसे में जली कार क्रमांक CG04 B 8853 के मालिक ग्राम पैकिन निवासी राधा कान्त तिवारी की है। कार मालिक राधाकांत तिवारी ने बताया गया कि कार में शार्ट सर्कीट से होने से आग लगी हैं, अगर घटना के समय दमकल की सुविधा उपलब्ध होती तो, गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया जा सकता था।

समय पर ना ही पानी टैंकर उपलब्ध हो पाया और ना ही दमकल वाहन, इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि जनता को नगरपालिका ने राम भरोसे छोड़ दिया हैं।

इस सबंध में सरायपाली सीएमओं से बात करने पर बताया कि नगरपालिका में एक ही दमकल
गाड़ी हैं, जो खराबी आने के कारण बनने के लिए भिलाई गई हुई हैं व सोमवार तक बनकर आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *