शहीद विप्लव त्रिपाठी और परिवार का पार्थिव देह लेकर रायगढ़ पहुंचा वायुसेना का विमान, आज दी जाएगी अंतिम विदाई

छत्तीसगढ़: रायगढ़ के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बड़े बेटे कमांडेंट विप्लव त्रिपाठी सहित 5 जवान 13 नवंबर को मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले में शहीद हो गए थे। असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी अनुजा शुक्ला और बेटे अवीर त्रिपाठी की भी इस हमले में मौत हो गई थी। वह परिवार सहित आ रहे थे, इसी दौरान घात लगाए उग्रवादियों ने IED ब्लास्ट कर उनकी गाड़ी को उड़ा दिया था। अंतिम संस्कार को लेकर तय कार्यक्रम में बदलाव शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब उनका और पत्नी व बच्चे का शव विशेष विमान से जिंदल हवाई पट्टी पर आएगा। इसके बाद तीनों शवों को घर ले जाया जाएगा। वहां से शवों को म्यूनिसिपल स्कूल ग्राउंड में लेकर आएंगे और अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त होने के बाद इसमें बदलाव किया गया है। इसके चलते शव सीधे रायगढ़ पहुंचेंगे।

इस रूट से निकाली जाएगी शहीद की अंतिम यात्रा शहीद विप्लव की अंतिम यात्रा दोपहर में रामलीला मैदान से सक्तीगुड़ी चौक, स्टेशन चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक, न्यू मार्केट, गौरीशंकर मंदिर चौक, पैलेस रोड से पुत्रीशाला होकर गद्दी चौक, हटरी चौक, गांजा चौक से होकर चांदनी चौक होते हुए सर्किट हाउस स्थित मुक्तिधाम के लिए पहुंचेगी। गार्ड ऑफ ऑनर देने पहुंचे असम राइफल्स के जवान सेना के असम राइफल्स के 5 सीनियर अफसर और 50 जवान मणिपुर से रायगढ़ पहुंचे हैं, जो उन्हें गार्ड ऑफ ऑर्नर देंगे। इससे पहले रविवार को ये अफसर और जवान शहीद त्रिपाठी के माता-पिता और परिजनों से भी मुलाकात करने के लिए घर पहुंचे थे। इधर विप्लव के पिता और माता से मिलने के लिए सांसद गोमती साय और विधायक प्रकाश नायक भी उनके घर पहुंचे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *