कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बार फिर गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई है। करीब 30 एकड़ से अधिक खेत में लगी है गन्ने की फसल। बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। लगभग 15 किसानों की फसल आग के चपेट में आने का अंदेशा है। किसानों को लाखों रुपयों के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। फायर ब्रिगेड की टीम बोर के पानी से आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी है। आग लगने की ये घटना पांडातराई थाना क्षेत्र के मोहगांव की है।
CG: गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग: 15 किसानों की 30 एकड़ फसल जलकर खाक
