जशपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) का जशपुर (Jashpur) जिला डेंगू की चपेट में है. जिले का पत्थलगांव क्षेत्र इससे ज्यादा प्रभावित है. फिलहाल अब तक जिले में 8 मरीजों में डेंगू (Dengue) की पुष्टि हो चुकी है. मिली जानकारी के मुताबिक डेंगू की रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग लापरवाह नजर आ रहा है. मरीजों का आरोप है कि पत्थलगांव अस्पताल में डेंगू का सही इलाज नहीं मिल पा रहा है. इस वजह से लोग मजबूरी में निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं.
बढ़ रही मरीजों की संख्या
मिली जानकारी के मुताबिक मौसम में बदलाव की होने की वजह से डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. पिछले एक महीने के अन्तराल में ही पत्थलगांव सिविल अस्पताल के वार्ड में डेंगू के आधा दर्जन से ज्यादा मरीज भर्ती हुए है. इसने में 6 मरीज लुड़ेग क्षेत्र के ही है. बताया जा रहा है कि इस सभी का इलाज पहले पत्थलगांव में किया गया, फिर बाद में सभी को जशपुर रेफर कर दिया गया है. मच्छरों के प्रकोप से Dengu की चपेट में आए लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है
लुड़ेग के दो मरीज आईसीयू में भर्ती
बता दें कि पिछले दिनों ही लुड़ेग के युवा व्यवसायी को सिविल अस्पताल के isu में भर्ती किया गया है. इसके अलवा लुड़ेग से ही डेंगू से पीड़ित पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद उनको बाहर भेजा जा चुका है. इनमें से कुछ ठीक हो चुके हैं. लुड़ेग डेंगू प्रभावित क्षेत्र है, रोज यहां इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. माना जा रहा है की लुड़ेग पूरा क्षेत्र डेंगू की चपेट में आ गया है. हर मोहल्ले में कोई न कोई मरीज रोजाना मिल रहा है. वहीं पत्थलगांव के प्रभारी बीएमओ डॉ. पी. सुथार का कहना है कि फॉगिंग करने की सलाह विभाग द्वारा दी गई है. मच्छर से बचाव के उपाय लोगों को बताए गए हैं.
