प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी पहुंचकर गंगा नदी में लगाई डुबकी

Pm Modi Inauguration Kashi Vishwanath Dham Corridor Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor in Varanasi) को लोगों को समर्पित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के लिए वारणसी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का विशेष विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह लगभग 10:15 बजे पहुंचा। पीएम का स्वागत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी के साथ किया। Live Updates… * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी पहुंचकर गंगा नदी में डुबकी लगाई। * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के खिड़कियां घाट से क्रूज़ में बैठकर ललिता घाट के लिए रवाना हुए। यहां से प्रधानमंत्री क्रूज़ में बैठकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे।

काल भैरव मंदिर में पूजा करने के बाद पीएम मोदी खिड़किया घाट पहुंचे हैं। पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा तट का जायजा लिया और पूरे तट का भ्रमण किया। यहां से पीएम मोदी एक वोट के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ललिता घाट के लिए निकलेंगे। * श्री काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि काशी को दिव्य काशी बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया था वो पूरा हो रहा है। धर्म और संस्कृति को बढ़ाने के सारे काम मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद तेजी से बढ़े हैं। जो आज लोगों के सामने हैं। * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में काल भैरव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। पीएम मोदी ने काल भैरव मंदिर में आरती भी की। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से पीएम मोदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *