रायपुर: छत्तीसगढ़ के सहायक शिक्षकों ने एक बार फिर वेतन विसंगती सहित अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आज सहायक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान 10000 से अधिक सहायक शिक्षक मौजूद हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अपनी मांगों को लेकर सहायक शिक्षक विधानसभा का घेराव करने निकले हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें सप्रे शाला मैदान के पास ही रोक लिया है। वहीं, घेराव के दौरान दो-तीन महिलाएं बेहोश हो गईं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
