Indian Railway का स्पेशल धार्मिक टूर पैकेज, किराया आपकी सोच से भी बहुत कम

IRCTC Tour Package: अगर आप कम बजट में देश के तीर्थ-धामों की यात्रा करना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए खास स्कीम लेकर आई है. रेलवे ने आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन (Aastha Circuit Special) शुरू की है. इस ट्रेन में बुकिंग करवाकर आप देशभर के तमाम तीर्थ स्थानों की बेहद कम खर्च में यात्रा कर सकते हैं.

मधुबनी से 29 जनवरी को शुरू होगी ट्रेन

IRCTC के मुताबिक पहली आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन (Aastha Circuit Special) 29 जनवरी को बिहार के जयनगर स्टेशन से सुबह 7 बजे चलेगी. इसके बाद श्रद्धालुओं को पुरी के जगन्नाथ मंदिर, मल्लिकार्जुन टेंपल, रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरई में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी में कन्याकुमारी टेम्पल और विवेकानंद रॉक और त्रिवेंद्रम में पदमनाभस्वामी मंदिर का दर्शन कराकर 11 फरवरी को वापस लौट आएगी.

13 रात और 14 दिनों का होगा सफर

भारतीय रेलवे (Indian Railways) के मुताबिक यह पूरी यात्रा 13 रात और 14 दिनों की होंगी. आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन (Aastha Circuit Special) में यात्रियों को स्लीपर क्लास में यात्रा करने का मौका मिलेगा. सफर के दौरान ट्रेन के प्रत्येक कोच में सिक्योरिटी गार्ड और टूर एस्कार्ट मौजूद रहेंगे, जो उन्हें किसी भी तरह की वारदात से बचाने का काम करेंगे. प्रत्येक यात्री को यात्रा के दौरान 2 वक्त का भोजन और एक वक्त का ब्रेकफास्ट दिया जाएगा. यह सब भोजन पूरी तरह शाकाहारी होगा.

प्रति व्यक्ति 13230 रुपये रखा गया किराया

कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक कोच में मास्क और सैनेटाइजर का खास इंतजाम रहेगा. इसके अलावा सफाई की भी व्यवस्था होगी. विभिन्न शहरों में पहुंचने पर यात्रियों को घुमाने के लिए बस और ठहरने के लिए धर्मशाला का इंतजाम भी रेलवे की ओर से रहेगा. रेलवे ने 14 दिनों के इस सफर का किराया 13230 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है.

भोजन, ठहरना, घुमाना पैकेज में शामिल

कुल मिलाकर कह सकते हैं कि अगर आप एक बार आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन (Aastha Circuit Special) में सीट बुक करा लेते हैं तो आपको सारी सुविधाओं के साथ यात्रा कराने की जिम्मेदारी रेलवे (Indian Railways) की हो जाएगी. चूंकि यात्रा के दौरान ठहरने, भोजन और मंदिरों के दर्शन कराने की जिम्मेदारी रेलवे की होती है. इसलिए यह आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन लोगों में बहुत लोकप्रिय हो गई है. आप भी इस ट्रेन में सीट बुक कराकर अपने रिश्तेदार या किसी परिचित को तीर्थ यात्रा का शानदार गिफ्ट दे सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *