रायपुरः Chhattisgarh also strictness regarding Omicron देश में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अलग-अलग राज्यों के इस वेरिएंट के अब तक 358 मामले सामने आए है। इसी बीच अब छत्तीसगढ़ में भी सख्ती बरती जा रही है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के मद्देनजर अब नए साल पर होने वाले सभाओं और धार्मिक आयोजनों में क्षमता के 50 फीसदी लोग ही शामिल हो सकेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी किय़ा है।
Chhattisgarh also strictness regarding Omicron सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी आदेश में कहा है कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के नियंत्रण के लिए धार्मिक और सामाजिक त्यौहार और नए साल में आयोजित होने वाले कार्य़क्रम स्थलों पर क्षमता के 50 फीसदी तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी।
