नवा छत्तीसगढ़ क्विज कॉन्टेस्ट 2021 का फाइनल मुकाबला, सीएम भूपेश बघेल ने की शिरकत

रायपुरः राजधानी रायपुर के एन एच गोयल वर्ल्ड स्कूल में आयोजित नवा छत्तीसगढ़ क्विज कॉन्टेस्ट-2021 के फाइनल राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  शामिल हुए। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी, आई बी सी 24 के चेयरमैन सुरेश गोयल, नरेन्द्र गोयल सहित अन्य लोग शामिल हुए।

बता दें कि इस विद्यालयीन प्रश्न मंच प्रतियोगिता में राज्य के 16 जिलों के 20 हज़ार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। फाइनल राउंड में धमतरी, कोंडागांव, कांकेर और बलौदाबाजार की टीमें हिस्सा ले रही हैं । इस क्विज में कुल 8 राउंड – छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं कला, पहचानो कौन, छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, छत्तीसगढ़ स्पेशल, कोविड-19, खेल खिलाड़ी, आविष्कार एवं खोज और रैपिड फायर के तहत प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे जा रहे हैं। पहले राउंड में धमतरी की टीम आगे चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *