रायपुर : राजस्व मंत्री का दौरा कार्यक्रम

रायपुर, 25 दिसंबर 2021

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुर्नवास तथा वाणिज्यक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) विभाग के मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 दिसंबर को सबेरे कार द्वारा 11 बजे कोरबा से अकलतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद अकलतरा से पचपेड़ी आएंगे। पचपेड़ी में बाबा गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3 बजे वहां से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। बिलासपुर में 4 बजे छत्तीसगढ़ राज्य ताईक्वांडो संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री अग्रवाल शाम 5 बजे बिलासपुर सी.एम.डी. कॉलेज मैदान में आयोजित कारर्पोरेट क्रिकेट प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में भाग लेगें। श्री अग्रवाल शाम 5.30 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *